अयोध्या की रामलीला को प्रधानमंत्री ने भेजा प्रशंसा पत्र नवरात्रि व दशहरा की दी शुभकामनाएं

21204

अयोध्या की रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रामलीला है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संदेश में कहा कि अयोध्या की रामलीला द्वारा रामलीला मंचन कार्यक्रम के छठवें संस्करण के आयोजन के बारे में जानकर प्रसन्नता हुई प्रभु श्री राम के जीवन व विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है। भगवान श्री राम का आदर्श व्यक्तित्व हमारी संस्कृति का आधार है।

रामायण में निहित सामूहिकता और सामाजिक समरसता का अनुकरणीय संदेश मानवता के लिए एक प्रकाश पुंज के समान है रामायण से हमें यह विश्वास मिलता है कि लक्ष्य कितने बड़े हो, आत्मबल, संयम और सत्य के मार्ग पर चलते हुए हम जीवन में अनेक सफलताएं हासिल कर सकते हैं वर्षों से रामलीला मंचन के द्वारा हमारी पीढ़ियां प्रभु श्री राम के जीवन और उनके संस्कारों से जुड़ती रही हैं अपने गौरवशाली विरासत पर गर्व के भाव के साथ आज देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और इस दिशा में रामलीला समितियों द्वारा किए जा रहे कार्य हमारे विरासत को समृद्ध करने में योगदान दे रहे हैं।

अमृत काल में एक भव्य व विकसित भारत के निर्माण की दिशा में हम तीव्र गति से आगे बढ़ रहे हैं इस अवसर कल में देशवासियों की एकता व  एकजुटता को सशक्त करने में हमारी संस्कृति से जुड़े आयोजनों की भूमिका अहम होगी। मुझे विश्वास है की रामलीला मंचन से लोगों को विशेषकर हमारी युवा पीढ़ी को प्रभु श्री राम, माता सीता वह रामायण में समाहित विभिन्न लोगों के जीवन और आदर्शों को आत्मसात कर देश और समाज की उन्नति के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। रामलीला मंचन कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े सभी लोगों व श्रद्धालुओं को नवरात्रि व दशहरा पर की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 21.2K views
21.2K views
Click