अयोध्या के बनकट एएनएम सेंटर की लापरवाही से प्रसूता की गई जान

15201

एएनएम की लापरवाही से प्रसूता की मौत, नवजात सुरक्षित


अयोध्या। जनपद के तहसील बीकापुर कोतवाली के सहजपुर मठिया निवासी 25 वर्षीय प्रसूता की बेटा जन्म देने के चार घंटे बाद मौत हो गई।

बताया जाता है प्रसूता गीता देवी पत्नी अशोक कुमार कोरी को कल 11 बजे के आसपास दर्द होने पर एएनएम सेंटर बनकट पर लाकर भर्ती कराया गया, जहां पर एएनएम के प्रयास से प्रसूता को एक बेटा पैदा हुआ। लेकिन उसकी ब्लीडिंग नही रुकी।

परिजन व एएनएम वही पर उसकी दवा इलाज करवाते रहे। मृतका का भतीजा शुभम ने बताया की अचानक चार बजे जब उसकी चाची बेहोश हुई तो एक निजी डाक्टर को बुलाया तो वह भी कुछ नहीं बताया। उसके बाद एएनएम ने सीएचसी बीकापुर भेजा तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सीएचसी पहुँचने पर इमरजेंसी चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल लाने से पूर्व मौत हो चुकी थी। ग्राम प्रधान बजरंग प्रसाद ने बताया की स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से एक गरीब महिला की मौत हुई है, इसकी शिकायत की जाएगी। वही पैदा हुआ बेटा जीवित और स्वस्थ्य है।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 15.2K views
15.2K views
Click