अवैध कच्ची शराब, उपकरणों के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

15519

अयोध्या। अतुल कुमार सोनकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं  सत्येन्द्र भूषण तिवारी क्षेत्राधिकारी रुदौली के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 श्री श्याम प्रताप मल्ल मय थाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.02.2023 को अभियुक्त-रामधीरज रावत पुत्र जेनू रावत उम्र करीब 33 वर्ष निवासी-ग्राम- बरतरा,थाना-मवई,जनपद-अयोध्या को 02 प्लास्टिक की पिपियों में कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब व लगभग 300 कि0ग्रा0 लहन नष्ट करायी गयी तथा शराब बनाने के उपकरण के साथ अहाता अभियुक्त बहद ग्राम-बरतरा,थाना-मवई,अयोध्या से गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मा. न्यायालय भेज दिया गया।

  •  मनोज कुमार तिवारी
👁 15.5K views
15.5K views
Click