अवैध पोस्ता छिलका के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

10037

सरेेनी(रायबरेली)!गुरुवार को सरेनी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग/क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त ललित तिवारी उर्फ पूती तिवारी पुत्र स्व० गंगाराम तिवारी निवासी ग्राम चन्द्रमणिखेड़ा थाना सरेनी को 1150 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ थाना क्षेत्र के सरेनी सीएचसी मोंड के पास से गिरफ्तार किया गया है!जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 8/15 एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है!वहीं गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी बताया जाता है!वहीं अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप-निरीक्षक इसरार हुसैन खां,आरक्षी अब्दुल कादिर व आरक्षी पुष्कर सिंह थाना सरेनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई! रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 10K views
10K views
Click