अवैध हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश

12127

रिपोर्ट – संदीप कुमार फिज़ा

लालगंज (रायबरेली) । क्षेत्र-पुलिस अधीक्षक के निर्देशन के कुशल नेतृत्व मे लालगंज सीओ इंद्रपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अभियुक्त रामू लोध पुत्र मेवालाल निवासी ग्राम हजियापुर मजरे तेरुखा थाना डलमऊ जनपद रायबरेली को एक अदद देसी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ बड़ैला ताल पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या – 486/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।गिरफ्तार करनेवाली टीम कस्बा इंचार्ज महेश कुमार दरोगा दीपक सिंह पटेल सिपाही संदीप निषाद विकास कुमार आदर्श यादव आदि।

👁 12.1K views
12.1K views
Click