आखिर एक पत्नी ने अपने पति के दूसरे पत्नी से अपने परिवार की जान माल और कार्यवाही की पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

895

रायबरेली -सदर कोतवाली क्षेत्र के किला बाजार निवासनी फ़राबानो पत्नी मोहम्मद दानिश  द्वारा आज एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को देते हुए बताया कि उसके पति दानिश द्वारा कुछ दिन पूर्व नेहा उर्फ़ चांदनी निवासनी लखनऊ से दूसरा निकाह किया था प्राथनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि नेहा उर्फ चांदनी जो की एक आवारा किस्म की महिला है निकाह के बाद से प्रार्थना के पति के साथ मारपीट गाली गलौज करना उसने शुरू कर दिया था मेरे पति के पास पहले चार गाड़ियां थी जिसमें तीन गाड़ियां उसने बीचवा दी अब एक गाड़ी ही मेरे पास बची है जिसका सारा पैसा नेहा ने अपने पास रख लिया वहीं नेहा अब मेरे पति की संपत्ति को बेचने का दबाव बना रही है जबकि मेरे पति का नेहा के साथ कोर्ट में मामला विचाराधीन है इसके बावजूद भी नेहा आए दिन प्राथनी के घर जाकर परिवार को प्रताड़ित करती रहती है वर्तमान समय में मेरे पति मोहम्मद दानिश मेरे घर पर प्रतिपक्षी के भय से कहीं जा नहीं रहे हैं इसके बावजूद भी प्रतिपक्षी नेहा मेरे घर पर बीती रात लगभग 2:00 बजे अपनी स्कूटी से प्राथनी के घर पर पहुंचती है और ईटों से घर के अंदर हमला कर देती है पीड़ित की गाड़ी घर के अंदर खड़ी हुई थी जिसके शीशे और हेडलाइट पूरी तरह टूट गए हैं वहीं प्रतिपक्षी द्वारा गाड़ी पर पेट्रोल डालकर जलाने का भी प्रयास किया गया लेकिन घटना के समय मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद था जिसके कारण प्राथनी की गाड़ी को जलाने में प्रतिपक्षी को सफलता नहीं मिली प्राथनी के पति ने बताया कि उसकी गाड़ी में लाखों का नुकसान हुआ है जिसकी शिकायत उसने सदर कोतवाली में दी है वहीं पीड़ित द्वारा पुलिस अधीक्षक को बताया गया कि अभी तक पुलिस द्वारा ना तो रिपोर्ट दर्ज करी गई है और ना ही कोई कार्रवाई की गई है वही विपक्षी उसके सहयोगी के साथ जबरन सुलह नामा बना कर जबरदस्ती साइन करवा दिया गया पीड़ित ने संबंधित मामले में उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करी है

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 895 views
895 views
Click