आखिर कहा बेड पर मिला पति, पत्नी और मां का शव,6 माह का बच्चा सुरक्षित

40575

प्रतापगढ़-जिले के लीलापुर थाना अंतर्गत सगरा सुंदरपुर बाजार में रायबरेली के रहने वाले 30 वर्षीय अंकित पटवा का ननिहाल है। वह यहां नेवासे पर रहते थे। अंकित के साथ उनकी 25 वर्षीय पत्नी रिया पटवा, 50 वर्षी मां आशा पटवा, 70 वर्षीया नानी यशोदा देवी और 6 माह का बेटा घर के ऊपरी मंजिल पर रहते थे। उसी घर मे नीचे अंकित की जनरल स्टोर की दुकान है।

गुरुवार की सुबह अंकित, उसकी पत्नी रिया व अंकित की मां आशा का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। हादसे की जानकारी मिलने पर कमरे में तीन शवों को देख सभी अवाक रह गए। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक, एएसपी संजय राय व सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर व लीलापुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

अवनीश मिश्रा रिपोर्ट

👁 40.6K views
40.6K views
Click