आपदा के समय स्वयं की रक्षा कर अन्य व्यक्तियों प्राणियों की सुरक्षा के प्रयास करने चाहिए

24571

महाराजगंज, रायबरेली , क्षेत्र के न्यू स्टैंडर्ड कॉलेज ऑफ़ हायर एजुकेशन सलेथू में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर देवेंद्र वाजपेई ने आपदा प्रबंधन पर चर्चा करते हुए कहा कि हम कई प्राकृतिक खतरों को आने से नहीं रोक सकते। लेकिन जीवन व संपत्ति के नुकसान को कम करने के लिए उचित प्रबंधन द्वारा उनके प्रभावों को कम कर सकते हैं। आपदा के समय स्वयं की रक्षा कर अन्य व्यक्तियों प्राणियों की सुरक्षा के प्रयास करने चाहिए। बाढ़ बचाव, भूकम्प, आग, आंधी, तूफान ओलावृष्टि से बचाव आदि प्राकृतिक आपदाओं के अलावा सड़क सुरक्षा, बिजली सुरक्षा, दुर्घटनाओं से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के संकेतों से भी अवगत करवाया। इस दौरान महाविद्यालय के छात्रों ने राहत एवं बचाव कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. शिव ओम श्रीवास्तव, डी.एल.एड.प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ,गौरव मिश्रा ,डॉ.अरुण चौधरी ,अनीता मौर्या, खुशबू सिंह ,डॉ. वंदना पांडे ,प्रेम शंकर जायसवाल, रेखा मिश्रा कोमल वर्मा , प्रवीण शर्मा डॉ जितेंद्र सिंह, जे सी श्रीवास्तवआदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 24.6K views
24.6K views
Click