सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की होने वाले पुष्पगुच्छ मोमेन्टों प्रदान कर दी गई भावुक विदाई

14415

महोबा। सत्यम, अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की यादगार विदाई हेतु पुलिस लाइन अवस्थित सभाकक्ष में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उ0प्र0 पुलिस सेवा से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले निरीक्षक नागरिक पुलिस रामाश्रय को स्मृति चिन्ह/शॉल, उपहार व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया एवं पुलिस सेवा में रहते हुये उनके द्वारा किये गये सराहनीय सेवाओं को याद करते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य, सुखमय जीवन व उनके उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनों के साथ भावुक विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी का विवरण निरीक्षक नागरिक पुलिस रामाश्रय उक्त विदाई समारोह के अवसर पर पुलिस लाइन की शाखाओं में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

  • राकेश कुमार अग्रवाल
👁 14.4K views
14.4K views
Click