आरबीपीेएस समर कैम्प

22576

पर्यावरण को बचाने की नौनिहालों ने की पोस्टर से अपील

रिपोर्ट – राकेश कुमार अग्रवाल

कुलपहाड ( महोबा ) नगर के रामरतन भुवनेश कुमार पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित वर्चुअल समर कैम्प में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने पर्यावरण को बचाने की अपील की .

पोस्टर कांपटीशन में छात्र छात्राओं ने बिगडते पर्यावरण से होने वाले नुकसानों को चित्रित कर इसकी भयावहता को दर्शाया वहीं पेडों को बचाने व जल संरक्षण जैसे उपायों को समय की आवश्यकता बताया .

पोस्टर मेकिंग में गौरवी गुप्ता , वैष्णवी , जानवी राजपूत , शुभम साहू , माही , राशि गुप्ता , नित्या गोयल , सैफी , रिषभ गुप्ता , आराध्या राजपूत , प्रिया गुप्ता , अली खान , मो. नाजिम , अतीका मंसूरी , निष्ठा सिंह , अनन्या सिंह , अलिस्बा खान , श्रद्धा गुप्ता , खुशी गुप्ता की प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं .

👁 22.6K views
22.6K views
Click