किसानों, अढ़तियो, व्यापारियों सहित ठेला पटरी व्यवसायियों से जनसम्पर्क किया।
वाराणसी, राजातालाब , लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में मतदान की तिथि जैसे -जैसे नजदीक आ रही है। वैसे- वैसे चुनावी सरगर्मी के साथ प्रचार अभियान भी तेजी पर है। रविवार को वाराणसी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने दिन की शुरुआत सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र स्थित राजातालाब सब्जी मंडी, चौराहा पर किसानों, अढ़तियो, व्यापारियों सहित ठेला पटरी व्यवसायियों से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान अजय राय ने लोगों से इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि आज बनारस ही नहीं बल्कि पूरा देश नरेंद्र मोदी की अलोकतांत्रिक, अनैतिक सरकार और झूठ के कारोबार से त्रस्त हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी को जनता के मूलभूत सुविधाओं और जरूरतों से कोई मतलब नहीं है। महंगाई ने जनता का जीना मुश्किल कर दिया है। दो जून की रोटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी ने काशी समेत पूरे देश में हाहाकार मचा रखा है। इस बार बनारस की जनता ने खुद को संकल्पबद्ध कर लिया है कि वह इस बार किसी बहकावे में नहीं आने वाली। जनसम्पर्क के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रत्याशी अजय राय का गर्मजोशी के साथ स्वागत कर हर-हर महादेव के साथ अभिवादन किया तथा उन्हें विजयश्री की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
रिपोर्ट – राजकुमार गुप्ता
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय ने राजातालाब में चुनाव प्रचार किया
👁 19K views
19K views
Click


