पूर्व आई.जी. राजेश कुमार पाण्डेय बने राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के संरक्षक

19939

रायबरेली। राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने आई.पी.एस. अधिकारी व सेवा निवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आई.जी.) राजेश कुमार पाण्डेय जी से उनके कार्यलय पर अपनी टीम के साथ मुलाकात किया एवं उनसे अपनी संस्था राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन का संरक्षक बनने का अनुरोध किया। जिस पर सेवा निवृत्त पुलिस महानिरीक्षक उत्तर प्रदेश श्री राजेश कुमार पाण्डेय जी ने इसकी सहर्ष स्वीकृति प्रदान की।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है, कि ऐसी न्यायिक संस्था में संरक्षक के रूप में अपना योगदान देने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने संस्था को हरसंभव वैधानिक मदद करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने संस्था को लोगों के हितों की रक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अजय कुमार सिंह ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि यह संस्था के लिए परम् सौभाग्य का विषय है कि आपके जैसे विद्वान आई.पी.एस. का आशीर्वाद संरक्षक के रूप में प्राप्त हुआ है।

साथ ही आपके मार्गदर्शन से संस्था मजबूती के साथ लोगों को उनके अधिकारों को दिलाने में सफल होगी। आपके सहयोग से संस्था को निश्चित तौर पर एक नई दिशा मिलेगी। उस समय उनके साथ अशोक कुमार सिंह जिलाध्यक्ष रायबरेली, सौरभ त्रिवेदी जिला प्रभारी, राम विशाल सिंह, समेत संस्था के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

  • अनुज मौर्य
👁 19.9K views
19.9K views
Click