उप डाकघर इटौरा बुजुर्ग विभागीय उपेक्षा का शिकार:  न जनरेटर न इनवर्टर आखिर कैसे हो डाक उपभोक्ताओं का कार्य

21383

उपभोक्ताओं के लिए बड़ी समस्या बिजली रोस्टिंग

ऊंचाहार, रायबरेली , वहीं उप डाकघर इटौरा बुजुर्ग पहुंचे बुजुर्ग उपभोक्ता हरिश्याम सिंह निवासी झाम सिंह पैसा जमा करने के लिए ढाई घंटे से बैठे थे बिजली नहीं आई, उपभोक्ता बुजुर्ग गिरजा शंकर त्रिवेदी कुसमी पैसा निकालने के लिए उपडाकघर में बैठे रहे बिजली न आने से असुविधा हुई डेढ़ घंटे तक बैठे रहे , सूरजभान सिंह 3 घंटे बैठे रहे, सुनील पांडेय पूरे जमुनी स्पीड पोस्ट करने गए थे लगभग 4 घंटे बैठे बिजली आने का इंतजार करते रहे, शांति देवी निवासी इटौरा करीब 3 घंटे बैठी रही, अमृतलाल बाबा का पुरवा रजिस्ट्री करने गए थे इनको भी काफी देर इंतजार करना पड़ा जितेंद्र मौर्य कमोली इनको भी घंटो बिजली आने का इंतजार करना पड़ा, जगदीश और कमलेश पूरे भागी ने बताया  कि आए दिन की यह समस्या बनी है कोई सुनने वाला नहीं।

रिपोर्ट- मनीष श्रीवास्तव

👁 21.4K views
21.4K views
Click