एक दर्जन से अधिक दबंगों ने महिला के घर पर लाठी डंडो से लैस होकर करी जमकर मारपीट

43940

जगतपुर रायबरेली – जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उबरनी निवासी सुशील ने प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अधिकारियों को आरोप लगाते हुए बताया कि 2 दिन पूर्व वह अपने घर में दैनिक कार्य कर रही थी तभी गांव के ही चन्दन अवस्थी,प्रिंस अवस्थी,अंजू अवस्थी संजू अवस्थी,राजू अवस्थी,मेघनाथ सहित लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसके घर पर धावा बोल दिया और उसके घर पर आकर गृहस्थी के सारे सामान तोड़फोड़ डालें साथ ही उसके घर में रखा नगदी पैसा भी वह उठा ले गए वहीं घर के सदस्यों को उपरोक्त लोगों ने लाठी डंडों सेl जमकर मारा पीटा इसके बाद पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना 112 को दी थी मौके पर पहुंची 112 पुलिस के सामने भी दबंगों ने पीड़ित परिवार के साथ मारपीट करी पीड़िता का आरोप है कि घटना की सूचना देने के बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं करी गई वहीं पीड़िता ने बताया कि पूर्व में उनके परिवार का विपक्षी के साथ एससी एसटी एक्ट का मुकदमा चल रहा है और आए दिन मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाते हैं  जिसके कारण आए दिन विपक्षी लोग उसके परिवार के साथ मारपीट करते रहते हैं आज पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने परिवार की जान,माल और विपक्षियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस अधीक्षक से की है वही संबंधित थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे और जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई पुलिस द्वारा करी जाएगी

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 43.9K views
43.9K views
Click