एसडीएम डलमऊ आखिर क्यों पहुँच गए शराब की दुकान पर, और क्यों काट डाला दुकान का चालान

20904

डलमऊ रायबरेली – डलमऊ क्षेत्र के मुराई बाग कस्बे में उप जिलाधिकारी डलमऊ के द्वारा देशी व अंग्रेजी शराब व बियर में छापेमारी की गई जिसमें अनमित्ता मिलने पर चार दुकानों का चालान काटा गया है। शुक्रवार को शराब कारोबारियों में उस समय हड़कंप मच गया जब उप जिलाधिकारी डलमऊ एवं आबकारी निरीक्षक ने मुराई बाग कस्बे के एक देशी शराब एक बीयर व 2 अंग्रेजी शराब की दुकानों पर छापेमारी की सलवन रोड तिराहे पर स्थित देशी शराब की दुकान में रेट लिस्ट बोर्ड ना पाए जाने पर 5000 का चालान काटा गया। वहीं डलमऊ रोड स्थित अंग्रेजी शराब व स्टेशन के सामने स्थित अंग्रेजी शराब एवं एक बियर की दुकान का चालान काटा गया है उपजिलाधिकारी डलमऊ विजय कुमार ने बताया कि दुकानों में अनमित्ता रेट लिस्ट व बोर्ड न पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई है। चार दुकानों पर पांच 5000 का जुर्माना काटा गया है इस मौके पर कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह, आबकारी निरीक्षक के के श्रीवास्तव, मुराई बाग चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार अवस्थी, महिला दरोगा अर्चना यादव उपस्थिति रहे।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 20.9K views
20.9K views
Click