एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

27225

महोबा ,  पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा जनपदवासियों को उनकी समस्याओं के निस्तारण व उनको त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाते हुये पीड़ितों से एक-एक करके उनकी समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना गया है।

जनसुनवाई के दौरान जो भी फरियादी अपनी शिकायत एवं समस्याओं के समाधान की उम्मीद के साथ पुलिस अधीक्षक के समक्ष आये थे उन सभी की समस्याओं को सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राप्त हुई शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्ट-  राकेश कुमार अग्रवाल

👁 27.2K views
27.2K views
Click