ओला पीड़ित किसानों को फसल बीमा का मिले लाभ

17895

…….बुन्देली सेना की मांग राहत देने में तत्परता जरूरी

चित्रकूट । बुन्देली सेना ने मांग की है कि फसल बीमा का लाभ किसानों को दिलाया जाय, कंपनियां फसल बीमा के नामपर मलाई खाती हैं और जब किसानों पर आपदा आती है तो पल्ला झाड़ लेती हैं । साथ ही सरकार से भी जल्द ही मुआवजे का मरहम लगाने का अनुरोध किया गया है ।

बुन्देली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि से जिले में बड़े पैमाने पर किसानों को नुकसान हुआ है ।ज्यादातर किसानों का फसल बीमा रहता है लेकिन किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल पाता है ।कारण ज्यादातर किसान इस योजना से अंजान होते हैं। बुन्देली सेना ने मांग किया है कि सरकार मुआवजे के साथ-साथ फसल बीमा का लाभ भी किसानों को दिलाये । होली के पहले किसानों पर आसमयिक बारिश और ओलावृष्टि का कहर टूटा है, अन्नदाता के लिए शासन और प्रशासन को त्वरित पहल करनी चाहिए ।

👁 17.9K views
17.9K views
Click