और जब अपर पुलिस अधीक्षक बंदूक लेकर निकल आये मैदान में

1570

रायबरेली-पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्लोक कुमार के निर्देशन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली में अधिकारी व कर्मचारीगणों को दंगा निरोधी उपकरणों सहित बल्वा ड्रिल का अभ्यास किया गया। इसके अंतर्गत उपस्थित समस्त अधिकारी व कर्मचारीगणों को रबर बुलेट गन, अश्रु गैस गन, डंडा, हेलमेट, वॉडी प्रोटेक्टर आदि सभी दंगा निरोधी उपकरणों के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अजमेर सिंह सहित अन्य अधि0/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 1.6K views
1.6K views
Click