और जब जिलाधिकारी की दिखी दरियादिली, हादसे के शिकार बाइक सवार की मदद की

13266

रायबरेली-रायबरेली के डीएम वैभव श्रीवास्तव का एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में वह सड़क पर खड़े किसी बाइक सवार की तरफ इशारा करते हुए कह रहे हैं इसे ठीक करा दो जो भी जैसे भी मदद हो इनकी करवाए तत्काल।
अब आप सोच सोच रहे होंगे कि ये माज़रा क्या है तो आइये हम आपको बताते हैं कि मामला क्या है। दअरसल डीएम वैभव श्रीवास्तव चुनावी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए अपने दफ्तर से निकले थे। कलेक्ट्रेट परिसर के एसपी दफ्तर गेट से निकल कर डीएम का काफिला सिविल लाइंस फ्लाईओवर की ओर मुड़ ही रहा था।

तभी उसी दौरान लूना बाइक पर कपड़े के सामान का सप्लायर को तेज रफ्तार कार टक्कर मारते हुए भाग निकलता हैं टक्कर लगने से लूना बाइक सवार का अगला पहिया का सॉकर टेढ़ा हो जाता हैं पूरी घटना को देख डीएम ने देखते ही अपना वाहन रुकवाया और तुरंत उसके पास पहुंचे। डीएम ने युवक से पूछा कि उसे कहि चोट तो नहीं लगी। युवक ने बताया कि मुझे चोट तो नहीं लगी साहब लेकिन मेरी बाइक का शॉकर जरूर टेढ़ा हो गया है। तत्काल डीएम ने काफिले के साथ चल रहे एआरटीओ को बुला कर निर्देशित करते हुए कहा कि इस व्येक्ति की बाइक ठीक कराओ। उसी समय किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वॉयरल हो रहा है वही जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो जिला अधिकारी की तारीफ करने से नही चूक रहे हैं।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 13.3K views
13.3K views
Click