और ज़ब गांव मे भटक कर घुस आया विशालकाय मगरमच्छ,ग्रामीणों की मदद से वन विभाग ने किया रेस्क्यू

2849

जगतपुर, रायबरेली -रायबरेली जिले के जगतपुर क्षेत्र अंतर्गत जढैया गांव में सोमवार सुबह एक विशालकाय मगरमच्छ के अचानक पहुंचने से ग्रामीणों में काफी दहशत फैल गई। कहीं से भटक कर बाग में घुस आया यह मगरमच्छ देखकर गांववाले काफी भयभीत दिखाई पड़े। सुबह करीब 6 बजे आसपास के ग्रामीणों ने साहस जुटाकर रस्सियों की मदद से मगरमच्छ को बांधकर रेस्क्यू किया। गांव वाले ने वन विभाग को सूचना दी थी
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की पूरी मदद की, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ले गई है।
अभी यह जानकारी नहीं हो पाया है कि विभाग इस विशालकाय मगरमच्छ को कहां ले जाएगा या क्या कार्रवाई करेगा। आसपास के लोगों ने कहा कि ऐसे विशालकाय जीवों के गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में और उनके परिवारों में भय तो हो ही जाता है क्योंकि इधर बरसात का मौसम था इसीलिए हो सकता है वह पानी से निकलकर गांव में प्रवेश कर गया होगा। वन विभाग से ग्रामीणों ने कहा है कि और भी जानकारी करें कहीं और इस तरह के जीव आसपास तो नहीं घूम रहे हैं।

अनुज मौर्य/प्रतीक सिंह रिपोर्ट

👁 2.8K views
2.8K views
Click