कच्चा मकान बन गया महिला के लिए यमराज, सरकारी सिस्टम की खुली पोल

19018

महराजगंज रायबरेली -कोतवाली क्षेत्र के पहरेमऊ में कच्चा मकान गिरने से गई महिला की जान चली गईं महिला किसी तरह कच्चे मकान में अपना गुजर बसर कर रही थीं प्राप्त जानकारी के अनुसार पहरेमऊ महिला रोहिनी पत्नी अर्जुन उम्र 30 वर्ष लगातार हो रही बारिश जो पिछले 14 घंटे से हो रही हैं रोहिनी जो कच्चे मकान में अपना गुजर बसर कर रही थी सुबह करीब 4 बजे कच्चा मकान गिरने से रोहिनी 30 वर्ष की मौत हो गई,

महिला का पति बीस दिन पहले ही मुम्बई कमाने गया था महिला के चार बर्ष का एक लड़का आयूष हैं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है महिला का प्रधान द्वारा नाम भी सरकारी सूची में दर्ज करवाया गया था और सूची में 4 नम्बर में उसका नाम भी अंकित था लेकिन लिखा महिला की किस्मत में कुछ और ही था अब देखने वाली बात ये होंगी की इस मामले में जिला प्रशासन से क्या परिजनों को मदद मिलती हैं।

अनुज मौर्य/अशोक यादव रिपोर्ट

👁 19K views
19K views
Click