करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत

23677

डलमऊ, रायबरेली। चारपाई पर सो रही एक वृद्ध महिला के पैरों पर पंखा गिर जाने की वजह से वह का करंट की चपेट में आने से झुलस गई महिला को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे कोइली मजरे जोहवा नटकी मे उसे समय अफरा तफरी मच गई। जब सोमवार सुबह जमुना देवी पत्नी स्वर्गीय श्याम सुंदर उम्र 65 वर्ष चारपाई पर सो रही थी। घर पर उसकी छोटी नातिन थी।

बहू खेतों पर चली गई थी तभी अचानक पंखा उसके पैरों पर जा गिरा जिस पर करंट आ रहा था। करंट की चपेट में आने से वृद्ध महिला पूरी तरह से झुलस गई।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और परिजनों के द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर पर मृतक जमुना देवी उसकी बहू व छोटी नातिन रहती थी मृतका के तीन बेटे धन्नो, राजू व कृष्ण कुमार बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। अचानक हुई घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

  • विमल मोर्या
👁 23.7K views
23.7K views
Click