यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल ख़ाबरी के प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

21174

जायस, अमेठी। नगर निवासी हाजी इशरत हुसैन के नेतृत्व में जायस स्थित उनके कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल ख़ाबरी का जायस में प्रथम आगमन पर कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं के साथ हर्षोल्लास से जोरदार भव्य स्वागत किया।

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी के अमेठी में एक दिवसीय कार्यक्रम में जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। एक दिवसीय कार्यक्रम में पहले इन्हौना, जगदीशपुर, जामों, नेता मोड़ व पेट्रोल पंप के बाद शाम करीब पांच बजे जायस कस्बे में हाजी इशरत हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके काफिला सैकड़ों कार्यकर्ताओं को लेकर लखनऊ की ओर रवाना हुए।

स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से शान हुसैन बक्शी, सैय्यद जैन, मोहम्मद अतहर, मो. हसीब, मुख्तार अहमद, मेराज कुरैसी, एजाज कुरैसी, शहवाज कुरैसी, राजू कुरैसी, फहीम हनीफ आदि लोग मौजूद रहे।

  • शैलेश नीलू
👁 21.2K views
21.2K views
Click