कांग्रेसियों ने फूंका पीएम मोदी का पुतला

15045

 

ऊंचाहार क्षेत्र के चड़रई चौराहे पर किसान कानून मामले में राष्ट्रपति से मिलने जा राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने के विरोध मे नाराज सैकड़ों कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना विरोध जाहिर किया है।
गुरुवार को सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिव कुमार पांडे ,किसान नेता अनुज सिंह, किसान कांग्रेस नेता अमर सिंह जी कांग्रेस छात्र नेता इरफान मेहंदी ,श्याम पांडे, रमेश पांडे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष राम श्री पटेल तारावती समेत सैंकड़ों कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने चड़रई चौराहे पर दिल्ली में किसान कानून के संबंध में राष्ट्रपति से मिलने जा रहे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से नाराज होकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन करके अपना विरोध जाहिर किया और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की है।

रिपोर्ट अभय प्रताप सिंह

👁 15K views
15K views
Click