कार पलटने से नवदंपति समेत चार जख्मी

13235

रिपोर्ट-सुधीर त्रिवेदी वरिष्ठ संवाददाता
दुल्हन विदा कराकर घर जाते हुई दुर्घटना, चालक को लग गई झपकी ।

बांदा। कमासिन से दुल्हन विदा कराने के बाद घर जाते समय अचानक चालक की झपकी लग गई, इससे अनियंत्रित होकर कार पलट गई। इस हादसे में नवदंपति समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जनपद छतरपुर के गौरिहार थाना अंतर्गत बरहा गांव निवासी धनीराम पुत्र पट्टीलाल की रविवार को शादी थी। बारात कमासिन थाना क्षेत्र के सुरसेन गांव गई थी। सोमवार को दुल्हन विदा कराने के बाद नवदंपति के साथ कुछ रिश्तेदार कार में बैठकर रवाना हुए। कार अभी मुरवल गांव के पास ही पहुंची थी कि अचानक चालक की झपकी लग गई और कार पलट गई। इस हादसे में नवदंपति सोनम (22) और उसका पति धनीराम (25), भांजी सीमा (19) और बहनोई धीरेंद्र (28) पुत्र भरत निवासी झांसी घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उनका उपचार किया जा रहा है।

👁 13.2K views
13.2K views
Click