डलमऊ रायबरेली – एक किशोरी से दिनदहाड़े गांव के ही दो युवकों ने जबरदस्ती छेड़खानी की जबरन पड़कर उसे गिरा दिया चीख पुकार सुनकर जब तक लोग पहुंचते दोनों लड़के फरार हो गए गदागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को सुबह घर से दूर भेड़ बकरी के बाडे में गोबर पानी करने पहुंची एक किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने मौका पाकर छेड़खानी शुरू कर दी आरोप है कि युवकों ने किशोरी के कपड़े तक फाड़ दिए चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचते तब तक दोनों युवक मौके से फरार हो गए हद तो तब हो गई जब किशोरी की मां की शिकायत के बाद भी पुलिस पूरे दिन मामले को टालमटोल करती रही किशोरी की मां ने गांव के ही दो युवकों पर बेटी के साथ जबरन छेड़छाड़ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है शाम तक फिलहाल पुलिस ने मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है थाना प्रभारी गदागंज रामचंद्र आनंद ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
रिपोर्ट- विमल मौर्य
किशोरी से छेड़खानी की शिकायत नही दर्ज कर रही गदागंज पुलिस
👁 31K views
31K views
Click


