केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं घर घर बताए कार्यकर्ता

11690

कस्बे के हिंद एंजिल्स पब्लिक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा संचालन समिति की बैठक हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को दिशानिर्देश दिए गए। मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी संजय द्विवेदी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार का सबसे ज्यादा दलित व मुस्लिम समाज के लोंगो को लाभ मिला। सपा के गुंडे आज भयभीत है। और आम जनमानस सुरक्षित महसूस कर रहे। कांग्रेस की सरकार में सिर्फ घोटाले हुए। भाजपा ने कभी परिवार वाद नही किया। सबका साथ सबका विकास पर सरकार चल रही हैं। जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा कि सभी योजनाओं के लाभार्थियों से घर घर जाकर मिलना है। और लाभार्थी के मोबाइल नंबर से मिस कॉल करना है। तभी माना जायेगा कि कितने लोंगो से मिले हैं। शक्ति केंद्र पर बैठक कर सभी जानकारियां दे। शैलेंद्र पांडेय ने कहा कि 25 फरवरी से 5 मार्च तक बूथ चलो बूथ जीतो अभियान चलना, जिसमे सभी को तीन बूथ मिलना है। इस मौके पर विधानसभा विस्तारक प्रियम मिश्रा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, रामहेत राजपूत, इं. शिवांगी राजपूत, सुनील नगायच, डॉ आराधना राजपूत, ममता रवि गुप्ता, इं. विजय चिकासी, धर्मेंद्र साहू, मनीष गौतम, अभिषेक तिवारी, शिवरतन विश्वकर्मा, राजीव आर्य आदि रहे। संचालन महामंत्री नवेंद्र सिंह ने किया।

रिपोर्ट- एमडी प्रजापति

👁 11.7K views
11.7K views
Click