क्रॉसिंग पर मुड़ रहे ट्रक में बस ने मारी टक्कर, लगभग दो दर्जन यात्री घायल

14970

रिपोर्ट – मोजीम खान

अमेठी– कोतवाली थाना की रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र के लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर सुल्लतानपुर डिपो की रोडवेज बस लखनऊ जा रही थी। इन्हौना के पहले रायल ढाबा के पास सिग्नल पर एक ट्रक रोड क्रास कर रहा था। जिसमें रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिसमें बस में सवार लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गये है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस व 108 की तीन ऐम्बूलेस की मदद से सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया जिसमें रोडवेज का कन्डेकटर भी जख्मी हो गया है।सभी घायलों का सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया है। और वहां इलाज चल रहा है।सभी लोगो की हालत ठीक बताई जा रही है।इस सम्बन्ध में चौकी प्रभारी अवनीश कुमार चौहान ने बताया कि सभी को ऐम्बूलेस से इलाज के लिए भेजा गया है।

👁 15K views
15K views
Click