खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया

23963

महराजगंज रायबरेली , क्षेत्र के गुरुकुल पब्लिक स्कूल पुरासी हलोर में विकासखंड स्तरीय अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक आर डी. मिश्रा एवं उपाध्यक्षा पूजा मिश्रा ने उपस्थित होकर प्रतियोगिता का गौरव बढ़ाते हुए फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी वॉलीबॉल, रस्साकशी,आदि खेलो हेतु आठ टीमों का चयन किया गया। जिनमें विजेता चार टीमों के छात्रों को प्रधानाचार्य बेबी सिंह द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया। उपाध्यक्षा पूजा मिश्रा ने खेल को जीवन के विकास का अहम पहलू बताया तथा छात्रों ,को नियमित योग और खेलों की प्रेक्टिस करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ता गौरव पांडे एवं आशीष भी सम्मिलित रहे।
रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 24K views
24K views
Click