गंगा ग्राम में गंगा आरती का हुआ आयोजन, उपजिलाधिकारी ने तैयारियां का लिया जायजा

36667

डलमऊ रायबरेली -गंगा नदी को अविरल गंगा बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित की गई गंगा यात्रा आज से प्रारंभ हो गई जिसको लेकर काफी दिनों से तैयारियां तहसील प्रशासन द्वारा की जा रही थी

गंगा यात्रा के आज प्रथम दिन दीनशाह गौरा के गंगा ग्राम धीरपुर में ब्लॉक प्रमुख मीना पांडे ने पहुंचकर गंगा आरती की इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे जानकारी के अनुसार बता दें कि गंगा यात्रा अभी 31 जनवरी तक चलेगी जिसमें प्रतिदिन गंगा आरती का आयोजन किया जाना है

सोमवार को प्रातः उपजिलाधिकारी डलमऊ सविता यादव ने गंगा ग्राम भगवंतपुर चंदनिहा पयागपुर धीरनपुर कल्याणपुर बेती में तैयारियों का जायजा लेने पहुंची जहां पर उन्होंने गंगा आरती के लिए बनाए गए चबूतरो का निरीक्षण किया गंगा आरती के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा अवधेश जायसवाल खंड विकास अधिकारी दीनशाह गौरा हरीश चंद्र गुप्ता सहायक विकास अधिकारी पंचायत योगेश पाल सिंह ग्राम प्रधान संतराम यादव एवं ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 36.7K views
36.7K views
Click