गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की

13823

रायबरेली। कांग्रेस के सदर विधानसभा कोआर्डिनेटर रोहित सिंह ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की।बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में गणतंत्र दिवस पर झंडा रोहण के बाद अभियान का आगाज करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत की है। इसी के क्रम में गुरुवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में झंडा रोहण करने के बाद अभियान की शुरुआत की गई।

अभियान के जरिए पार्टी घर-घर लोगों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एआईसीसी सदस्य व सदर विधानसभा कोआर्डिनेटर रोहित सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अभियान के जरिए घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर राहुल गांधी का संदेश पहुंचाएंगे। श्री सिंह ने बताया कि हाथ जोड़ने से दिल जोड़ने का माहौल बनता है।

अभियान के दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों को भी उजागर किया जाएगा। कार्यक्रम में ब्लाक प्रभारी आर के सिंह, ब्लाक अध्यक्ष अशरफ खां, प्रधान प्रतिनिधि पंकज गुप्ता, केडी बाजपेई, राघवेन्द्र मिश्रा, राजेन्द्र मौर्या,रईस रानी, ग्राम प्रधान राम लखन, अख्तर आलम,राजू खान सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 13.8K views
13.8K views
Click