गेंहू की फसल जलकर राख

14385

महराजगंज, रायबरेली , क्षेत्र में अलग अलग दो गांवों में दो बीघा से अधिक गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों व फायर बिग्रेड के मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। पहली घटना में बिजली के जर्जर तारों की चिंगारी से क्षेत्र के हलोर गांव निवासी अजय वर्मा पुत्र वंशलाल के खेत में आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग चारों तरफ खेत में फैल गई। मौके पर अफरातफरी मच गई।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लगभग दो बीघा तीन विश्वा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। दूसरी घटना में कुशलगंज मजरे अली पुर निवासी नीतेश सिंह के खेत में महुआ के पेड़ के नीचे पड़े खरपतवार को जलाते समय उनके गेंहू के खेत में आग लग गई। जिसमें करीब तीन विश्वा गेंहू जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे कानूनगो व लेखपाल ने निरीक्षण कर घटना की रिपोर्ट तहसीलदार को सौप दी है। तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह ने बताया की आगजनी की सूचना मिली थी मौके पर कानूनगो व लेखपाल को भेजा गया है नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाया जाएगा। 

रिपोर्ट – अशोक यादव एडवोकेट

👁 14.4K views
14.4K views
Click