ग्राहकों को उत्तम सेवाएं देना ही प्रथम प्राथमिकता-शाखा प्रबंधक

33710

बछरावां रायबरेली-बैंकऑफ बड़ौदा में नए शाखा प्रबंधक हनुमत शरन त्रिपाठी ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बैंक कर्मियों एवम गणमान्य ब्यक्तियों द्वारा गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया। शाखा प्रबंधक ने कहा कि ग्राहकों को उत्तम सेवा देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बैंककर्मियों से कहा कि ग्राहकों का संतोष उनका पहला उद्देश्य होना चाहिए।ग्राहकों की शिकायत व सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा तथा आप सभी के सुझाव बैंक के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्याम सुंदर भारतीय पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुराग वर्मा वरिष्ठ शिक्षक नेता आशुतोष शुक्ल,वित्त विहीन शिक्षक महासभा के जिला कोषाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लॉक संयोजक लोकतंत्र शुक्ल सह संयोजक प्रशांत मोहन राहुल वर्मा,नीरज शुक्ला,रमेश कुमार,शैलेन्द्र कुमार,राम प्रकाश सरंक्षक त्रिभुवन नाथ दीक्षित,राजेन्द्र प्रसाद शर्मा,शशिलेश कुमार वर्मा समेत दर्जनों गणमान्य ब्यक्तियों ने स्वागत करते हुए नए शाखा प्रबंधक से ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने की अपेक्षा की।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 33.7K views
33.7K views
Click