चिकेन और बियर पर भी कोरोना का खतरा

25660

सलोन,रायबरेली।कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच सलोन नगर वा ग्रामीण क्षेत्र में चिकन की बिक्री में 70 फीसदी तक गिरावट आई है। इसी वजह से इसके दाम एक महीने में 70 फीसदी से ज्यादा गिर गए हैं। मुर्गी व्यवसायियों ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि चिकन से कोरोना वायरस फैल सकता है। इससे बाजार में मुर्गी मांग के दाम और बिक्री दोनों में गिरावट आई है।अभी तक मांसाहार खाने से कोरना वायरस फैलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अफवाहों की वजह से लोग नॉनवेज खाने से भी परहेज कर रहे हैं।हालत ये हो गया है कि क्षेत्र में इन दिनों मुर्गे का रेट कद्दू, बैगन से भी कम हो गया है।कही कही लोग सौ रुपये में तीन मुर्गी तक बेच दे रहे है।पोल्ट्री फार्म व्यवसाई बताते है कि कोरोना ने नानवेज बाजार में तगड़ी चोट पहुचाई है।सलोन नगर और ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों कोरोना वायरस के डर से लोग नानवेज खाने से परहेज कर रहे है।वही हरी सब्जियों ने रफ्तार पकड़ी है।परवल और कटहल चिकन के भाव बाजार में बिक रहे है।कोरोना वायरस का खौफ फिलहाल क्षेत्र में बना हुआ है।वही प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर पीके बैसवार ने बताया कि सफाई के लिए अपने हाथों को लगातार धोते रहें। हाथ गंदे नहीं होने पर भी धोएं। धोने के बाद हो सके तो टिशू का प्रयोग करें। छींकने और खांसने के दौरान अपने मुंह पर हाथ रखें।

अनुज मौर्य/प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

👁 25.7K views
25.7K views
Click