चित्रकूटधाम धाम की पाती… सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे भवन्तु निरामया

23042

सर्वे भवन्तु सुखिनः

सर्वे भवन्तु निरामया

चित्रकूट –डीएम शेषमणि पांडेय की अपील और एमपी शासन के लॉक डाउन का भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में दिख रहा बड़ा असर। चैत्र मास की अमावस्या पर कामदगिरि परिक्रमा में पसरा हुआ है सन्नाटा।कामतानाथ मंदिर प्राचीन द्वार के मुख्य पुजारी प्रतुल मिश्र (रोहित महाराज) ने आस्थावानों से घर में रहकर ही प्रभु आराधना कर सरकार के कोरोना वायरस के खिलाफ जारी जंग में सहयोग करने की अपील की है।

प्रिय आत्मन
आज अमावस्या है, यानि वह दिवस जब हम चित्रकूटधाम में आकर कामदगिरि महराज के दर्शन कर परिक्रमा करते है। लेकिन इस बार की अमावस्या खास है। खास इसलिए क्योंकि हम पहली बार अमावस्या पर चित्रकूट न आकर अपने घरों में रहकर मानसिक रूप से माँ मन्दाकिनी, पयस्वनी, सरयू, गोदावरी, नर्मदा के साथ अन्य विशेष नदियों के जल से स्नान कर भगवान शिव, भगवानराम, भगवान कामतानाथ जी का दर्शन करेगे। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पहली बार पूरा विश्व समुदाय कोरोना विषाणु कुल के कोविड 19 के कारण महामारी झेल रहा है।

आप सभी से सानुरोध निवेदन है कि आप घर मे बैठकर स्वच्छ्ता के साथ प्रभु का सुमिरन करे।

कोविड 19 को दूर करने के लिए प्रशासन की सलाह पर कठोरता से अमल करें। खुद व दुसरो को कोविड 19 से दूर रखें।

जय कामतानाथ जी महाराज

👁 23K views
23K views
Click