चेकिंग के दौरान अवैध असलहा सहित एक गिरफ्तार

18609

परशदेपुर (रायबरेली) । परशदेपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को एक तमंचा सहित गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर चौकी के अंतर्गत साकेत नगर चौराहा पर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार साकेत नगर चौराहे पर गाड़ियों की चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से अवैध असलहा बरामद हुआ जिसको गिरफ्तार कर लिया गया।चौकी प्रभारी पवन प्रताप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान आकर्ष पांडे उर्फ उत्सव पांडे पुत्र देवेंद्र पांडे निवासी अखिलेश पुरम थाना मिल एरिया जनपद रायबरेली के पास से एक 315 बोर तमंचा और 315 बोर जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर के जेल भेज दिया गया है।

शम्शी रिजवी रिपोर्ट

👁 18.6K views
18.6K views
Click