ग्राम पंचायत का ताला तोड़कर चोरों ने इनवर्टर और बैटरी किया पार

15693

रायबरेली। विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटसरा के पंचायत भवन में बीते सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरो द्वारा ताला तोड़कर उसमें लगा इनवर्टर एवं बैटरा पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर ग्राम प्रधान द्वारा थाना शिवगढ़ पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की।

पुलिस को तहरीर देते हुए भटसरा ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत भटसरा का पंचायत भवन बल्देवगंज में बना हुआ है, सोमवार की रात्रि पंचायत भवन में लगा इनवर्टर एवं बैटरा अज्ञात चोरो द्वारा पार कर दिया गया।

सुबह पंचायत भवन पहुंचने पर पंचायत भवन का ताला टूटा मिला अंदर जाकर देखा तो इनवर्टर व बैट्रा गायब था।ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। ग्राम प्रधान की शिकायत पर शिवगढ़ पुलिस ने जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 15.7K views
15.7K views
Click