जिंदगी जोखिम में डाल कचरा साफ कर रहे सफाईकर्मी

18955

संदीप रिछारिया ( वरिष्ठ संपादक)

चित्रकूट। विश्व भर के लोगों के लिए आस्था के केंद्र चित्रकूट में सफाई कर्मियों के जीवन के साथ नगर पालिका परिषद खिलवाड़ कर रहा है। तीर्थ नगरी में सफाई का काम करने वाले कर्मियों के पास कोरोना के चलते लाकडाउन के दिनों में सेनेटाइजर की बात तो छोड़िए, मास्क और ग्लब्ज भी नही है। इन सफाई कर्मियों की हालत यह है कि यह लोग लगातार अपने सफाई नायकों से ग्लब्ज, मास्क और अन्य समान की माग कर रहे है। लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नही है।

👁 19K views
19K views
Click