जिला पंचायत सदस्य पद के प्रबल दावेदार राजेश कुमार सिंह उर्फ विधायक जिला मुख्यालय रवाना हुए

12469


इस मौके पर वहां मौजूद जन सैलाव को गायत्री गंगा समूह के एमडी प्रज्ञा कुमार सिंह ने कहा कि हम लोगों का संबंध खरवईं गांव से है। यहां मौजूद सभी लोग सब एक ही परिवार के सदस्य हैं। मान्धाता चतुर्थ की जनता ने हमेशा स्नेह और प्यार दिया है। यहां से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु चुनाव मैदान में उतरे राजेश कुमार सिंह का लगाव सीधे जनता से रहा है। राजेश के पिता श्री केशनाथ सिंह कोआपरेटिव के डायरेक्टर रहते हुए भी तथा अब भी समाज सेवा के कार्यों में लगे रहते हैं। उन्हीं के पुत्र जन सेवा का संकल्प ले कर मैदान में उतरे हुए हैं आप सभी के आशीर्वाद लेने आये हैं।
राजेश कुमार सिंह उर्फ विधायक ने कहा कि मान्धाता चतुर्थ की जनता का जो सहयोग,स्नेह, आशीर्वाद मिल रहा है उसके लिए आभारी हूं और आगे भी सेवा की भावना लेकर चल रहा हूं।
शहीद पार्क तथा जीजीआईसी खरवईं का मैदान समर्थकों से भरा रहा तथा राजेश कुमार सिंह के समर्थन में गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
**मान्धाता चतुर्थ से भारी संख्या में राजेश कुमार सिंह के समर्थक,आधा दर्जन गांवों के लोग, खरवईं के निवर्तमान प्रधान,शहीद के बड़े भाई सहित भारी संख्या में जनसमूह में मौजूद रहे। अवनीश कुमार मिश्रा प्रतापगढ

👁 12.5K views
12.5K views
Click