जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा है

14102

महोबा , भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में  मैनपुरी के अखिलेश यादव के रोड शो के उपरांत समाजवादी पार्टी के एक सैकड़ा  कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप  एवं भामाशाह की प्रतिमाओ पर कृत्य करके देश और प्रदेश के मुखिया मोदी व योगी के प्रति गंदे अपशब्दों का प्रयोग किया। उससे समाजवादी पार्टी के कृत्यों के साथ गंदी मंशा भी उजागर हुए हैं। इसी मुद्दे पर महामहिम राष्ट्रपति से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कार्यवाही को कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है।

रिपोर्ट – राकेश कुमार अग्रवाल

👁 14.1K views
14.1K views
Click