प्रतापगढ़ , जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में 04 दिव्यांगों क्रमशः ननकुल्ले निवासी मडौली कुण्डा, रीता सरोज निवासी बैरागीपुर तहसील कुण्डा, रवी सरोज निवासी भीठलपुर रानीगंज एवं अर्जुन निवासी लीलापुर लालगंज को इलेक्ट्रानिक ब्लाइन्ड छड़ी का वितरण किया एवं 04 दिव्यांगों को जलपान की व्यवस्था भी करायी गयी। इलेक्ट्रानिक ब्लाइन्ड छड़ी प्राप्त कर सभी लाभार्थियों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की और जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के वरिष्ठ सहायक अकबर अली व कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा
जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान 04 दिव्यांगों को इलेक्ट्रानिक ब्लाइन्ड छड़ी का किया वितरण
👁 10.3K views
10.3K views
Click


