इटावा कथावचक मामले में जिले में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सामाजिक टिप्पणी करने वाले पर पुलिस ने करी एफआईआर दर्ज

21180

जगतपुर, रायबरेली-उत्तर प्रदेश की राजनीति से उठा मुद्दा, जातिवाद टिप्पणियों का बेतुका और समाज में जहर घोलने वाला मुद्दा अब रायबरेली के जगतपुर भी पहुंच गया है। सुरेश यादव द्वारा अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एक पोस्ट डालकर जहर फैलाये जाने का कार्य किया गया है जिसमें एक मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।


सोशल मीडिया पर ब्राम्हण समाज की महिलाओ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी सान्हू कुआँ के पंचायत सहायक द्वारा किया गया। जिनके खिलाफ जगतपुर कोतवाली में तहरीर दी गई अंकित द्विवेदी पुत्र अनिल किशोर द्विवेदी निवासी पूरे मदारदीन थाना जगतपुर के निवासी हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने सुरेश के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है

आरोपी सान्हू कुआँ ग्राम पंचायत के पंचायत सहायक सुरेश कुमार यादव पुत्र बिन्दादीन निवासी पूरे टांय का निवासी है अंकित का कहना है कि अभद्र टिप्पणी से ब्राम्हण समाज की महिलाये आहत है ऐसी टिप्पणी से समाज के लोगो व क्षेत्र में अशान्ति पैदा हो सकती है समाज के लोगो में भारी आक्रोश है। अंकित ने अपने दिए हुए तहरीर में लिखा है कि ऐसे आसामाजिक लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए कठोर कार्यवाही हो तहरीर में लिखा ब्राम्हण समाज की महिलाओ को न्याय दिलाया जाए।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 21.2K views
21.2K views
Click