जिले में लहराया परचम: शुभ सिंह ने हासिल की पांचवीं रैंक, विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

3776

रायबरेली। राणा बेनी माधव सिंह स्मारक इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र शुभ सिंह ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा में 460 अंक (92%) प्राप्त कर जिले में पांचवीं रैंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है।

विद्यालय का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम भी अत्यंत सराहनीय रहा। इंटरमीडिएट का ओवरऑल रिजल्ट 95% तथा हाई स्कूल का लगभग 85% रहा, जो शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों की लगन का प्रमाण है।

इस उल्लेखनीय सफलता पर कॉलेज के प्रबंधक हरचंद बहादुर सिंह एवं प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया।

प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार ने कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। वहीं प्रबंधक हरचंद बहादुर सिंह ने भी सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के समर्पण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट

👁 3.8K views
3.8K views
Click