झूठी शिकायत करने पर एडीएम ने दिया कार्यवाही का अल्टीमेटम

9988

महोबा , जैतपुर में पशु शेड की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की गईं थीं। शिकायतकर्ता ने ग्राम प्रधान छोटेलाल पर अपात्रो को पशु शेड देने की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी मृदुल कुमार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी शिशिर कुमार ने धरातल पर पहुंचकर सत्यापन किया मौके पर पशु शेड पाया गया। जिसमे आधा दर्जन दुधारू पशु भी मिले। पशुपालको से अधिकारियों ने गहनता से पूछताछ की पशुपालक द्वारा पैसा न देने कि जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए झूठी शिकायत करने पर कार्यवाही का अल्टीमेटम दिया है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 10K views
10K views
Click