ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

22013

रायबरेली। रायबरेली एम्स से अपनी बीमार मां की दवा लेकर बाइक से वापस आ रहे एक युवक को तेज रफ्तार गति से जा रहे ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे लालता देवली निवासी राजाराम का 22 वर्षीय बेटा शिवम यादव रविवार को अपनी बीमार मां की दवा लेने के लिए मुंशीगंज स्थित एम्स गया हुआ था और वहां से दवा लेकर वापस आ रहा था तभी चौदह मील के पास डलमऊ की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार गति के ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने डलमऊ पुलिस को दी सूचना पर चौकी इंचार्ज घुरवारा महेश यादव ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया है मृतक शिवम अपने घर का इकलौता चिराग था और रोजी रोटी के चक्कर में बाहर राजस्थान में मजदूरी करता था 1 सप्ताह पूर्व छुट्टी में घर आया हुआ था।

अचानक हुई घटना से बीमार मां एवं इकलौती बहन का रो रो कर बुरा हाल है चौकी इंचार्ज घुरवारा महेश यादव ने बताया कि ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया गया है शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

  • विमल मौर्य
👁 22K views
22K views
Click