ट्रक व पिकअप की चपेट में आई दो बाइक सवारों की सड़क दुर्घटना में मौत

12053

हमीरपुर: जिले के जरिया थानाक्षेत्र इलाके में दो अलग अलग स्थानों में हुआ हादसा, ट्रक व पिकअप की चपेट में आई दो बाइक सवारो की सड़क दुर्घटनाओं मौत हो गई है जबकि पिता सहित दो लोग से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

   जरिया थाना क्षेत्र में दो बाइक बड़े वाहनों के चपेट में आ गई जिसमें दो लोंगो की मौत हुई है  शुक्रवार के  बालकिशन अहिरवार पुत्र गोरे लाल निवाशी ग्राम बौखर थाना जरिया मोटरसाइकिल से अपनी बेटी रिंकी उम्र करीब 17 वर्ष  अपने पड़ोसी राम स्वरूप राजपूत के साथ अपने घर जा रहा था गुटकवारा मोड ग्राम खेड़ा शिलजीत के पास ईंटा से भरे ट्रक ने कुचल दिया है  जिससे बाइक में सवार रिंकी की मौके पर ही मृत्यु हो गई ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया सूचना के  बाद मौके पर पहुचीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया साथ ही शव का पंचायत नामा भरकर आवश्यक करवाही की जा रही है।

वही दूसरी घटना शुक्रवार की रात्र हो गई जरिया थाना के बीरा गांव  महेंद्र कुमार 25 पुत्र मिजाजी लाल अहिरवार व हरिओम 22 पुत्र कमलापत  मोटरसाइकिल से समय साम सात वजे  गोहांड जा रहे थे तभी सामने से आ रही पिकअप से टकरा गए जिसमे घायल बाइक सवार युवको गोहांड सीएससी ले गए जहां पर बाइक चालक महेंद्र  के सर में गंभीर चोट के लगने के चलते अस्पताल में ही उपचार के दौरान मृत्यु हो गई तथा हरिओम घायल हो गया टक्कर मारने वाली  पिकअप गाड़ी में डीजे लदा था जिसे पुलिस ने ड्राइवर सहित पकड़ लिया गया है घायल हरिओम की हालत में सुधार है  जरिया थाना प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि दोनों मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही डीजे सवार पिकअप व ट्रक संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।

रिपोर्ट- एमडी प्रजापति

👁 12.1K views
12.1K views
Click