ट्रक से पत्थर उतारते समय पत्थर से दबकर युवक की मौत

27407

इचौली, हमीरपुर। मौदहा थाना क्षेत्र के ग्राम नायकपुरवा इचौली निवासी सीरज सिंह अपना मकान बनवाने के लिए ट्रक में पत्थर मंगवाए थे। जिनको मजदूरों की सहायता के लिए पत्थर उतारने में सीरज का छोटा पुत्र प्रद्युम्न सिंह 22 वर्ष ट्रक में चढ़ गया और मजदूरों की सहायता करने लगा तभी पत्थर प्रद्युम्न सिंह में ऊपर गिर गए।

पत्थर इतने भारी थे कि निकालने में मधुराज, अंकुर सिंह, लाला गुप्ता समेत पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से निकालकर आनन फानन मे सदर अस्पताल बाँदा ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्रद्युम्न सिंह को मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के मृत घोषित करते ही स्वाजनों में कोहराम मच गया ।सीरज सिंह ने बताया कि मेरे दो पुत्र है यह मेरा छोटा पुत्र था। स्वाजन व ग्रामीणों की सहमति से पुलिस ने शव को पंचनामा कर शव स्वजनों को सौप दिया।

  • मातादीन प्रजापति
👁 27.4K views
27.4K views
Click