ट्रेक्टर के पलटने से श्रमिक की दबकर दर्दनाक मौत

19904

डलमऊ रायबरेली – ईट भट्टे पर काम कर रहे एक ट्रैक्टर चालक की ट्रैक्टर पलटने से दबकर मौत हो गई घटना के बाद काम कर रहे श्रमिकों में हड़कंप मच गया आनन फानन में पहुंची गदागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है गदागंज थाना क्षेत्र के दाउदपुर गढ़ई में स्थित बालिकरन कुमार सिंह ईट भट्टे पर बुधवार को काम चल रहा था एक ट्रैक्टर ट्राली पर ईट लोड करके ट्रैक्टर चालक नंगू पुत्र लाल बहादुर उम्र 22 वर्ष निवासी पुरे लोधन जलालपुर धई ले जाने को तैयार था तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें दबकर मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई अचानक हुई घटना से ईट भट्टे पर मौके पर काम कर रहे श्रमिकों में हड़कंप मच गया अपरा तफरी मच गई सूचना गदागंज पुलिस को पहुंची तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है क्षेत्राधिकारी डलमऊ अरुण कुमार नवहार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है मृतक युवक के परिजन भी सूचना पर पहुंचे जिनका रो-रो कर बुरा हाल है थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर में दबकर चालक की मौत हुई है शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट- विमल मौर्य

👁 19.9K views
19.9K views
Click