ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक

18327

रायबरेली। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते ट्रैक्टर की चपेट में आया युवक। इलाज के दौरान मौत हो गयी। मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर व ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

घटना कोतवाली क्षेत्र के जियापुर शिवगढ मजरे मऊ गांव की है। कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए गांव निवासी मृतक की पत्नी मिथलेश पत्नी छेदू ने बताया कि बीते 8 दिसम्बर को गांव के ही जितेन्द्र बहादुर पुत्र विजय बहादुर द्वारा ट्रैक्टर संख्या यूपी 33 ए डब्ल्यू 7197 से तेज गति से लापरवाही पूर्वक चला।

उसके पति को टक्कर मार जिसमें उसके पति का पैर फंस गया और वह ट्रैक्टर के नीचे आ गया। वहीं इलाज हेतु उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया परन्तु इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। मामले में पुलिस ने महिला की तहरीर पर ट्रैक्टर व ट्रैक्टर चालक के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 18.3K views
18.3K views
Click