डीएम-एसएसपी ने प्रभु श्रीराम और सीता मैया को झूले पर झुलाया

22393

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या जिलाधिकारी नितीश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने मणि पर्वत मेला क्षेत्र का किया भ्रमण।जिलाधिकारी नितीश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने मणि पर्वत मेला क्षेत्र का भ्रमण कर श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का लिया जायजा। ड्यूटी पर लगाए गए प्रशासनिक व पुलिस मजिस्ट्रेट/अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने ड्यूटी स्थलों पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराते रहने, आवागमन को सुचारू रखने तथा बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मेला क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित रखने के साथ ही श्रद्धालुओं हेतु पेयजल की समुचित व्यवस्था रखने तथा आवश्यकतानुसार श्रद्धालुओं को आवश्यक चिकित्सीय व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

👁 22.4K views
22.4K views
Click